Monday, June 8, 2026
Home बिहार ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन के लिए बिहार टीम घोषित

ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन के लिए बिहार टीम घोषित

जमशेदपुर में 4 से 7 सितम्बर तक होने जा रही है चैंपियनशिप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 सितंबर। बिहार बैडमिंटन संघ ने आगामी ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2025 के लिए राज्य की टीम की घोषणा कर दी है। यह चैंपियनशिप 4 से 7 सितंबर तक झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में आयोजित होगी।

इसकी जानकारी बिहार बैडमिंटन संघ के मानद महासचिव केएन जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष, महिला, जूनियर बालक और जूनियर बालिका टीमें चारों वर्गों में हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों का चयन गया में आयोजित प्रशिक्षण कैंप और उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। बिहार टीम तीन सितंबर की रात्रि में गया से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

चयनित खिलाड़ी सूची (पुरुष, महिला, जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका वर्ग) इस प्रकार है:

पुरुष: अमृत राज, रणवीर सिंह, राज आर्यन, तुषार कुमार सेतु, गर्व शारदा, गोपाल कुमार, अभिराज, रिषिकेश सिंह.
सुरक्षित: मो तबरेज, आर्यन प्रताप.

बालक: रणवीर सिंह, पराग सिंह, सक्षम वत्स, रिषभ राज, अनिल कुमार , काव्या कश्यप

महिला: वैभवी सिंह, आकांक्षा पांडे, सुधा भारती, कुमारी भावना, श्रीजा कुमारी, व फिजा हसन.

बालिका: वैभवी सिंह, श्रीजा कुमारी, भावना व कुमारी वर्षा.
मैनेजर सह कोच : मलय चटर्जी, सहायक मैनेजर: नवीन कुमार व कोच: नीरज कुमार.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.