पटना, 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के मुकाबले में अररिया ने पूर्णिया को 65 रन से हराया। यह अररिया की लगातार दूसरी जीत है। विजेता टीम के शिवम झा (4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का सार
संपतचक स्थित स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड्स क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में अररिया ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाये। जवाब में पूर्णिया की टीम 35.2 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई।
अररिया की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया डीसीए की टीम 46.1 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली। राकेश कुमार सिंह ने 36 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा अमन राज ने 14, पंकज कुमार ने 24, हर्ष कुमार ने 17, उज्ज्वल राज ने 25, अभिजीत कुमार ने 20 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने।
पूर्णिया की ओर से हुमजा आफरीन ने 3, गौरव कुमार, अयांक ठाकुर और युवराज कुमार ने 2-2 विकेट चटकाये।
पूर्णिया की बल्लेबाजी फ्लॉप
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई।
मौसम शर्मा ने 36 रन और आयांक अभिषेक ठाकुर ने 29 रन बनाकर संघर्ष किया। मोहम्मद शेख सालिक ने 21 रन बनाये। पूरी टीम 35.2 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। अररिया के गेंदबाज शिवम कुमार झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
संक्षिप्त स्कोर
अररिया : 46.1 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट, अमन राज 14, पंकज कुमार 24, हर्ष कुमार 17, उज्ज्वल राज 25,राकेश कुमार सिंह 36, अभिजीत कुमार 20, अतिरिक्त 32, गौरव कुमार 2/34, हुमजा आरफीन 3/29, अयांक ठाकुर 2/31, युवराज कुमार 233, अमन राज 1/20
पूर्णिया : 35.2 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट, शेख सालिक 21, मौसम शर्मा 36, अयांक ठाकुर 29,अतिरिक्त 20, शिवम झा 4/22, आर्यन राज 1/18, अमन राज 1/32, उज्ज्वल राज 1/17, अक्षय विश्वास 1/25