Monday, May 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपन अकादमी जीता

पूर्वी चंपारण सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपन अकादमी जीता

यंग इलेवन ब्लू और जीके स्पोर्ट्स रेड की टीमें भी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 14 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति पूर्वी चंपारण जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत ग्रुप बी, सी और डी के मुकाबले स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब एवं गांधी मैदान में खेले गए। दिनभर चले रोमांचक मैचों में अपन क्रिकेट एकेडमी, यंग इलेवन ब्लू और जीके स्पोर्ट्स रेड ने शानदार जीत दर्ज की।

अपन क्रिकेट एकेडमी की 65 रन से जीत

गांधी मैदान ग्राउंड-2 पर खेले गए मुकाबले में अपन क्रिकेट एकेडमी ने चकिया क्रिकेट क्लब को 65 रनों से हराया। अपन अकादमी के विराट शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न ग्रुपों की चैंपियन टीमों के प्लेयरों को किया सम्मानित

यंग इलेवन ब्लू की 228 रन से बड़ी जीत

स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में यंग इलेवन ब्लू ने सिकरगंज क्रिकेट क्लब को 228 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। टीम की ओर से नासीस ने 93 रन और सचिन ने 83 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। शानदार बल्लेबाजी के लिए नासीस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जीके स्पोर्ट्स रेड की रोमांचक जीत

गांधी मैदान ग्राउंड-3 पर खेले गए तीसरे मुकाबले में जीके स्पोर्ट्स रेड ने इंडियन क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। जीके स्पोर्ट्स रेड के हर्षित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी सुबोध कुमार द्वारा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें : बिहार सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

जिला क्रिकेट लीग प्रभारी मधुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लीग के सभी मुकाबले खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हो रहे हैं।

इस अवसर पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights