Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रदर्शनी महिला क्रिकेट मैच में अनुआनंद बी टीम जीती

प्रदर्शनी महिला क्रिकेट मैच में अनुआनंद बी टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के सीआईएसएफ ग्राउंड पर रविवार को खेले गए प्रदर्शनी महिला क्रिकेट मैच में अनुआनंद बी ने अनुआनंद ए को 35 रनों से पराजित किया।
टॉस अनुआनंद बी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सोनी के 43 रनों की मदद से नौ विकेट पर 124 रन बनाये। अनन्या ने 15 और अंजलि ने 11 रन बनाये। प्रीति ने 22 रन देकर दो, आंद्रे ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में अनुआनंद ए टीम 89 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुरुचि ने 17, प्रिया ने 12 और प्रीति ने 6 रन बनाये। अनन्या ने 20 रन देकर तीन, सोनी ने 12 रन देकर तीन, गीतांजलि ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये।

सबों को अनुआनंद फाउंडेशन के तकनीकी निदेशक सौरभ चक्रवर्ती, पूर्व रणजी प्लेयर पवन कुमार, वरीय खिलाड़ी अरुण कुमार सिंह, वरीय खिलाड़ी राजेश सिन्हा और अंतरराष्ट्रीय बेसवॉल खिलाड़ी रुपक कुमार ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत डॉ मुकेश कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संजीव कुमार झा ने किया। इस मौके पर प्रवीण, रंजीत, रवि, मोनू, शिवम, भानू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सीआईएसएफ के कमांडेंट विशाल दूबे ने सभी खिलाड़ियों को आगे और बेहतर करने की शुभकामना दी है। मैच का आंखो-देखा हाल चंद्रिमा चक्रवर्ती ने सुनाया।मंच संचालन अजय अम्बष्ठ ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.