Tuesday, June 16, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय सपाट पिच पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एक और मैच ड्रॉ

सपाट पिच पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एक और मैच ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच बारबाडोस में दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच भी ड्रॉ समाप्त हुआ जिससे अब शृंखला का फैसला ग्रेनाडा में होने वाले तीसरे और अंतिम मैच पर निर्भर करेगा।

इंग्लैंड ने रविवार को पांचवें और अंतिम दिन लंच तक खेलना जारी रखा और तभी अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 185 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा।

वेस्टइंडीज को 65 ओवर में यह लक्ष्य हासिल करना था। उसे लगभग चार रन प्रति ओवर बनाने थे लेकिन उसकी टीम ने दो रन प्रति ओवर की दर से ही रन बनाये और आखिर में पांच विकेट पर 135 रन बनाकर मैच ड्रा करवाया।

पहली पारी में लगभग 12 घंटे तक बल्लेबाजी करके 160 रन बनाने वाले कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने दूसरी पारी में भी एक छोर संभाले रखा और वह 184 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 507 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 411 रन बनाये थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.