Friday, June 19, 2026
Home Slider Sunaina Verma Memorial Women’s Cricket में याशिता सिंह का एक और अर्धशतक, रुद्रमा देवी एकादश जीता

Sunaina Verma Memorial Women’s Cricket में याशिता सिंह का एक और अर्धशतक, रुद्रमा देवी एकादश जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पुतुल फाउंडेशन के तत्वावधान में अनुआनंद कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. द्वारा प्रायोजित सुनैना वर्मा मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में रुद्रमा देवी एकादश ने रानी लक्ष्मीवाई एकादश को 104 रन से पराजित किया।

अर्धशतक जमाने वाली रुद्रमा देवी एकादश की याशिता सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कैप्टन सरिया के जेनरल मैनेजर तिलकेश्वर कटूरे (Tilekeshwar kature) और डॉ सरिता अखौरी ने प्रदान किया।

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए रुद्रमा देवी एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाये। याशिता सिंह ने 10 चौका व पांच छक्का की मदद से नाबाद 86 रन की पारी खेली।

जवाब में रानी लक्ष्मीबाई एकादश की टीम 15 ओवर में 59 रन पर ऑल आउट हो गई। स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 11 और दीपा कुमारी ने 16 रन बनाये। रुद्रमा देवी एकादश की ओर से रचना सिंह ने 3 विकेट चटकाये। स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने फील्डिंग में 1 रन आउट किया और एक कैच भी पकड़ी।

संक्षिप्त स्कोर
रुद्रमा देवी एकादश : 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन, प्रीति कुमारी 10 रन, हर्षिता भारद्वाज 5,कोमल कुमारी 13 रन, अपूर्वा कुमारी 38 रन, याशिता सिंह नाबाद 86 रन, रचना सिंह नाबाद 2 रन, दिव्या भारती 1/26,निक्की कुमारी 1/24,भाग्य श्री 1/17,शिखा सिंह 1/40
रानी लक्ष्मीबाई एकादश : 15 ओवर में 59 रन पर ऑल आउट निक्की कुमारी 5 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती 11 रन, सोनी ठाकुर 3 रन, दीपा कुमारी 16 रन, शिखा सिंह 3 रन, निक्की कुमारी 4 रन, दिव्या भारती 8 रन रचना सिंह 3/14,प्रीति प्रिया 1/23,निवेदिता भारती 2/13,रचना कुमारी 1/4,अंकिता 1/3

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.