Wednesday, June 3, 2026
Home झारखंडक्रिकेट लातेहार जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक और चुनाव 17 जुलाई को

लातेहार जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक और चुनाव 17 जुलाई को

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सह आम सभा 17 जुलाई 2022 दिन रविवार को होगा। यह निर्णय संघ की कार्यकारणी की बैठक में शुक्रवार लिया गया।

संघ की कार्यकारणी की बैठक शुक्रवार को संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने दी। बैठक में सत्र 2022 -2026 के लिए संघ का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी सिविल कोर्ट लातेहार के वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को बनाया गया। वही संघ का चुनाव तथा आम सभा 17 जुलाई 2022 को कराने की तिथि तय किया गया। चुनाव तथा आम सभा जिला खेल स्टेडियम में कराया जाएगा।

बैठक का संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रकाश कुमार, कमिटी मेंबर प्रदीप कुमार उपाध्याय तथा मनीष उपाध्याय उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.