Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया टी20 क्रिकेट में अमित का पचासा & सोनू खान का ‘पंजा’

पूर्णिया टी20 क्रिकेट में अमित का पचासा & सोनू खान का ‘पंजा’

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए पहले मैच में एसएससीसी ने एसएन सीसी को 104 रन से पराजित किया। विजेता टीम के सोनू खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। टॉस एसएन सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षरण करने का फैसला किया।

पहले बैटिंग करते हुए एसएससीसी ने 19.3 ओवर में सभी विकेट टोकर 165 रन बनाये। अमित कुमार ने 84, कौशल राज ने 10,शंकर वर्मन ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 23 रन बने। एसएन सीसी की ओर से गौरव मिश्रा ने 6,वीजे बाबा ने 23 रन देकर 1 और सचिन कुमार ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में एसएन सीसी की टीम 11.3 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट हो गई। बिट्टू ने 34 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने। एसएससीसी की ओर से सोनू खान ने 12 रन देकर 5,साजिद ने 2 रन देकर 3 और अमित कुमार ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.