Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League में अमित का शतक

Sheohar District Cricket League में अमित का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 11 जनवरी। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार ने मां भवानी क्रिकेट क्लब को 95 रनों से हराया। राइजिंग स्टार के शतकवीर अमित बने मैन ऑफ द मैच।

तेरहवें मुकाबले में मां भवानी क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमित ने 82 गेंदों पर 100 रन एवं आकाश‌ ने 32 गेंदों पर 63 रनों का योगदान दिया।

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां भवानी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23वें ओवर में हीं 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। राइजिंग स्टार की तरफ से शिवम्, कुलदीप एवं महताब ने 2-2 विकेट लिया। मां भवानी क्रिकेट क्लब की तरफ से सिर्फ नीरज ने अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने 43 रनों की पारी खेली। बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले राइजिंग स्टार के बल्लेबाज अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कल शुक्रवार को सीनियर डिविजन का चौदहवां मैच गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब एवं नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.