Thursday, May 21, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पश्चिमी सिंहभूम की जीत में चमके अमर्त्य व आशीष

जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पश्चिमी सिंहभूम की जीत में चमके अमर्त्य व आशीष

by Khel Dhaba
0 comment

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा में खेले जा रहे जेएससीए इंटर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में अमर्त्य चौधरी के शानदार 74 रन और आशीष कुमार सिंह के छह विकेट की बदौलत पश्चिमी सिंहभूम ने पलामू को 99 रन से हराया।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस पश्चिमी सिंहभूम ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 280 रन बनाये। अमर्त्य चौधरी ने 12 चौकों की मदद से 74,वैभव मिश्रा ने 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 52,दिव्यांशु यादव ने 34,डेविड सागर मुंडा ने 30,अमृत कश्यप ने 26,सुमित शर्मा ने 23 रन बनाये।

पलामू की ओर से राज वर्मा ने 67 रन देकर 3 और सुमित कुमार ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाये। प्रकाश सिंह, मिराज अंसारी, सुशील बारला ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में पलामू ने 27.3 ओवर में 8 विकेट पर 72 रन बनाये। सचिन कुमार ने नाबाद 18, धीरज पाल ने 17, सुशील बारला ने 15 रन बनाये। आशीष कुमार सिंह ने 15 रन देकर 6 विकेट चटकाये। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं खेला जा सका।

विजेता टीम के अमर्त्य चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम के सचिव असीम कुमार सिंह ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights