Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके अभिषेक, निवास और निशू

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके अभिषेक, निवास और निशू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। डिस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर रविवार को खेले गए एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में अभिषेक कुमार ने पंजा जमाया निवास ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। निशु ने अर्धशतकीय पारी खेली।


वीसीए ब्लू और रेड के बीच खेले गए इस मैच में वीसीए ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाये। निशु ने 60 गेंद में 12 चौका व 1 छक्का की मदद से 72 रन बनाये। वीसीए रेड की ओर से अभिषेक ने 10 ओवर में 20 रन देकर पांच और सुजीत ने 6 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाये।


जवाब में वीसीए रेड ने 14 ओवर में दो विकेट पर 144 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। निवास ने 29 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से नाबाद 55, शिवाजी ने 15 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 30 रन की पारी खेली।

वीसीए ब्लू की ओर से रौशन ने 14 रन देकर 1 और अभिषेक ने 53 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights