Monday, June 8, 2026
Home Slider जहानाबाद क्रिकेट लीग में ऑल स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

जहानाबाद क्रिकेट लीग में ऑल स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद।  जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के सातवें मैच में ऑल स्टार क्रिकेट क्लब ने श्रीराम क्रिकेट क्लब के 52 रनो से हराया।

सुबह टॉस जीतकर ऑल स्टार के कैप्टन कंचन कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑल स्टार के सलामी बल्लेबाज रजनीश 14 रन बना के आउट हो गए। उसके बाद कुमार श्रेय और गौतम कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और दोनों ने अर्धशतक जड़ा। कुमार श्रेय ने 59 और गौतम ने 77 रन का योगदान दिया।

इसके बाद कंचन (34) और निशांत (42) ने तेज रन बनाते हुए टीम का स्कोर 35 ओवरों में 262 रन तक पहुंचा दिया। साथ में रितेश ने भी  21 रन का  उपयोगी पारी खेली।

 श्रीराम क्रिकेट क्लब की तरफ से नीरज ने 2 और मुन्तजिर और जीशान ने 1-1 विकेट लिया।

262 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी धीमी रही। श्रीराम क्रिकेट क्लब के तरफ से राज कुमार गुप्ता ने 44, जीशान ने 29, मुन्तजिर ने नाबाद 26 और आदित्य ने 15 रनो का योगदान दिया पर पर टीम की जीत नहीं दिला पाए।

ऑल स्टार के तरफ से रजनीश ने 3 महाराणा प्रताप सिंह ने 2 और कुंदन ने 1 विकेट चटकाए।

रजनीश और गौतम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया।

कल का मैच साइक्लोन क्रिकेट क्लब और रंजन इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.