32 C
Patna
Sunday, March 26, 2023

बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट में गोपालगंज के सचिन का हरफनमौला खेल

सोनपुर। स्थानीय रेलवे ग्राउंड पर चल रहे बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्टर्न जोन में पूर्वी चंपारण टीम को फिर एक और हार का सामना करना पड़ा। गोपालगंज ने पूर्वी चंपारण को छह विकेट से पराजित किया। यह पूर्वी चंपारण की लगातार दूसरी हार है।

टॉस पूर्वी चंपारण ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। शकीबुल गणि के 84 रन की मदद से पूर्वी चंपारण ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाये। शकीबुल के अलावा आशुतोष ने 29 रन की पारी खेली। गोपालगंज की ओर से सचिन कुमार सिंह ने 17 रन देकर चार, आमोद यादव ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में गोपालगंज ने उत्कर्ष सिंह के नाबाद 62 और सचिन कुमार सिंह के 41 रनों की मदद से 29.5 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पूर्वी चंपारण की ओर से शुभम कुमार शर्मा ने 50 रन देकर दो विकेट चटकाये। वेस्टर्न जोन के मुकाबले जोनल इंचार्ज राजबीर आनंद की देखरेख में कराये जा रहे हैं।

संक्षिप्त स्कोर
पूर्वी चंपारण : 38.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट शकीबुल गणि 84, आशुतोष 29, वसीम 11, गोपालगंज गेंदबाजी : आमोद यादव 2/23,अमरेश 1/19, सचिन कुमार सिंह 4/17, प्रशांत सिंह 1/33, अनुभव 1/42
गोपालगंज : 29.5 ओवर में चार विकेट पर 153 रन, विकास चौधरी 19,उत्कर्ष सिंह नाबाद62, सचिन कुमार सिंह 41, प्रशांत श्रीवास्तव 12, पूर्वी चंपारण गेंदबाजी : मुकेश 1/22, शुभम 2/50

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles