Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट champions trophy cricket में अल हेलाल यूथ इलेवन और संदीप इलेवन विजयी

champions trophy cricket में अल हेलाल यूथ इलेवन और संदीप इलेवन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मिथिला क्रिकेट एकेडमी दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित दरभंगा चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में अल हेलाल यूथ इलेवन की टीम ने डॉ फेजुल हसन इलेवन की टीम को 61 रनों से और संदीप ड्रीम इलेवन की टीम ने डब्लू एच मेमोरियल की टीम को 6 विकेट से हराया l

रबिवार को खेले गए पहला मैच अल हेलाल यूथ की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाया l फैसल ने 24 रन, सुफियान ने 23 रन, सन्नी ने 26 रन, बनाया l डॉ फेजुल हसन टीम के गेंदबाज बिलाल और सकल ने 2-2 विकेट, कृष, अंकित और कप्तान सुंदरम कुणाल ने 1-1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डॉ फेजुल हसन की टीम 14 ओवर में मात्र 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l फिरंगी ने 26 रन, अंकित झा ने 14 रन बनाया l अल हेलाल यूथ टीम के गेंदबाज अनिकेत राज ने 4 विकेट, फैसल ने 2 विकेट, मणिकर्निका, दिलीप, महबूब और निशांत ने 1-1 विकेट लिया l मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार फैसल को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मुकेश कुमार राम के हाथों नकद व ट्रॉफी प्रदान किया गया l

दूसरा मैच में डब्लू एच मेमोरियल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 116 रन बनाया l कप्तान राजेश कुमार ने 33 रन, राजन ने 20 रन, आनन्द और रोहित ने 17-17 रन बनाया l संदीप ड्रीम इलेवन टीम के गेंदबाज सुभाष चंद्रा ने 3 विकेट, कप्तान त्रिपुरारी केशव, जिम्मी और अंकित ने 1-1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए संदीप ड्रीम इलेवन टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत के लिए 117 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया l अभिषेक ने 58 रन, सौरव मण्डल ने नावाद 21 रन बनाया l डब्लू एच मेमोरियल टीम के गेंदबाज याकूब ने 3 विकेट, प्रभाष ने 1 विकेट लिया l मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार सुभाष चंद्रा को आमिर इरफ़ान के हाथों नकद व ट्रॉफी प्रदान किया गया l           

मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह व ओम प्रकाश राय, स्कोरर उज्जवल थे l प्रतियोगिता के संयोजक व सचिव साजिद हुसैन व राशिद हुसैन ने बताया कि सोमवार को पहला मैच डब्लू एच मेमोरियल बनाम डॉन बोस्को और दूसरा मैच एन्जल हाई स्कूल इलेवन बनाम डॉ फेजुल हसन टीम के बीच खेला जायेगा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.