बिहार का लाल प्रतिभावान क्रिकेटर आकाशदीप (Akash Deep) का आईपीएल (IPL 2022) में डेब्यू हुआ। उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को अनुज रावत के हाथों कैच करवा आईपीएल में विकेट लेने का खाता खोला। आकाश दीप ने चार ओवर गेंदबाजी की और 31 रन खर्च कर चार विकेट चटकाये
रोहतास के आकाशदीप (Akash Deep) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए 20 लाख रुपये खर्च (Akashdeep joined RCB in IPL 2022) किये हैं। रोहतास के बड्डी गांव के रहने वाले क्रिकेटर आकाशदीप (Rohtas Cricketer Akashdeep) लगातार दूसरे साल IPL टीम RCB की ओर से खेल रहे हैं। वे पिछले वर्ष भी RCB की टीम में शामिल थे। आकाशदीप IPL-2021 के दूसरे चरण में आरसीबी की तरफ से शारजाह भी गए थे। हालांकि, वहां पर उन्हें कोई मैच खेलने का कोई मौका नहीं मिल पाया था।


लंबे कद और मजबूत कदकाठी के ऑलराउंडर आकाशदीप की इस उपलब्धि पर परिजनों, गांव और जिले के खिलाड़ियों व आम लोगों में खुशी का माहौल है। आकाशदीप घरेलू क्रिकेट बंगाल की ओर से खेलते हैं और उसमें की उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।
आकाशदीप के आईपीएल में डेब्यू करने पर पूर्व क्रिकेटर अरुण कुमार सिंह, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम डीवी पटवर्धन, पूर्व विजी ट्रॉफी खिलाड़ी सौरभ चक्रवर्ती, पटना जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ मुकेश कुमार सिंह, क्रिकेट कोच संतोष कुमार, सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।






- IPL 2026 DC VS RR : दिल्ली ने राजस्थान को हराया

- बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने सचिव को भेजा कारण बताओ नोटिस

- बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक में प्रभाकर जायसवाल पर एक्शन का फैसला

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में अरवल ने वैशाली को दी मात

- IPL 2026 PBKS VS RCB : बेंगलुरु ने पंजाब को दी मात

- सरदार पटेल सम्मान समारोह में खेल से लेकर शिक्षा जगत की हस्तियां होंगी सम्मानित

- पूर्णिया में जूनियर रैकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

- भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में
