Friday, June 19, 2026
Home Slider व्यक्तिगत कारणों से अजय कुमार ने बिहार ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

व्यक्तिगत कारणों से अजय कुमार ने बिहार ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अजय कुमार ने अपने व्यक्तिगत व पेशे में व्यस्तता के कारण बिहार ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व सचिव को भेज दिया है।

उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि मैं बिहार में खेल के विकास के लिए काम करता रहूंगा। जहां भी ओलंपिक संघ को मेरी जरुरत महसूस होगी मैं तैयार हूं। उन्होंने कहा है कि चूंकि मैं संघ को अपना समय नहीं दे पा रहा था इसीलिए पद पर बने रहना उचित नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हाजीपुर में हुए बिहार ओलंपिक संघ के चुनाव में अजय कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.