पटना, 8 जनवरी। वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के बाद वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी में भी बिहार की टीम को दो हार के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला। ग्रुप ई में खेल रही बिहार टीम ने अपने तीसरे मैच में सौराष्ट्र को 20 रन से पराजित किया। बिहार अपना अगला मैच 10 जनवरी को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा।
इसके पहले राजस्थान ने बिहार को 5 विकेट और ओड़िशा ने 8 विकेट से हराया था।
बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बनाये। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन ही बना सकी।

गोवा के पोरवोरिम स्थित गोवा क्रिकेट एसोसिएशन एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार ने प्रीति के 35 और याशिता सिंह के नाबाद 39 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाये। प्रीति ने 42 गेंद में 5 चौका की मदद से 35 और याशिता सिंह ने 32 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। श्रुति गुप्ता ने 10, विशालाक्षी ने 14 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 17 रन बनाये।
सौराष्ट्र की ओर हिरवा वी ने 27 रन देकर 1 और मोनिका वीरानी ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सौराष्ट्र की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन ही बना सकी। सौराष्ट्र की ओर से मिलोनी ने 33 गेंद में 4 चौका की मदद से नाबाद 33, पी भांबी ने नाबाद 10,उमेश्वरी जेथवा ने 17, आयुषी पी ने 13 रन बनाये।
बिहार की ओर से प्रीति कुमारी ने 23 रन देकर 2, आर्या सेठ ने 22 रन देकर 2 और याशिता सिंह ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
