Monday, May 25, 2026
Home बिहारअन्य अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिला प्रशासन,पटना के द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित है दो दिवसीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 फरवरी। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) दिव्यांग खेल 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि श्री विदुर भारती, जिला योजना पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि श्री आनंदी कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, डॉ शिवाजी कुमार, अध्यक्ष बिहार पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।

मुख्य अतिथि श्री विदुर भारती, जिला योजना पदाधिकारी, पटना ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप मैदान में पूरे जोश, अनुशासन और सम्मान के साथ खेलें। जीत या हार किसी खेल का एक हिस्सा है, लेकिन खेल भावना, सीख और प्रयास आपकी सबसे बड़ी जीत है। यह आयोजन आपको न सिर्फ एक खिलाड़ी, बल्कि एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में भी तैयार करेगा।

विशिष्ट अतिथि श्री आनंदी कुमार क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने कहा कि आप खिलाड़ियों का जज्बा काबिलेतारीफ है और आप इसमें आम खिलाड़ियों से कहीं से भी कम नहीं है।

विशिष्ट अतिथि डॉ शिवाजी कुमार, अध्यक्ष बिहार पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन ने कहा कि आप सबों को हमारी पूरी शुभकामना है और खूब तरक्की करें।

सभी अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने किया। सभी अतिथियों को हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दानापुर की बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार, एन.आई.एस. प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षा शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल ने किया। सभी प्रतिभागियों को सारण प्रमंडल के अभिमन्यु कुमार ने खेलों में नियमों का पालन करने एवं खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी।

इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 09 प्रमंडलों से लगभग 250 चयनित दिव्यांग खिलाड़ी,सहायक, टीम प्रभारी एवं तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहीं हैं। प्रतिभागियों, टीम प्रभारियों और तकनीकी पदाधिकारियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर के खेल छात्रावास में की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights