Wednesday, June 3, 2026
Home झारखंडअन्य रांची में लगा देश के उदीयमान तीरंदाजों का जमघट

रांची में लगा देश के उदीयमान तीरंदाजों का जमघट

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता रांची में 6 जनवरी से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 5 जनवरी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव स्टेडियम (रेंज-3) में 6 जनवरी 2026 से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आगाज होगा।

यह प्रतियोगिता 10 जनवरी तक चलेगी और देशभर के 33 राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों से कुल 338 बालक और 301 बालिका खिलाड़ी, साथ ही 134 कोच और मैनेजर इसमें भाग लेंगे।

खिलाड़ियों का आगमन 4 जनवरी से ही शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से रांची पहुंच रहे खिलाड़ियों का रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर झारखंडी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में खिलाड़ियों को पारंपरिक पढ़िया पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वीआईपी प्रवेश द्वार हॉल में किया जा रहा है। इस दौरान उनके आवेदन पत्रों के साथ संलग्न सभी प्रमाण पत्रों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। साथ ही, SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की टीम द्वारा खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के भोजन, आवासन, चिकित्सा, परिवहन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के माध्यम से न केवल युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि झारखंड को राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी उत्कृष्ट मेज़बानी दिखाने का अवसर भी मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.