Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट ईशान फाउंडेशन के बैनर तले पटना में खुली एक क्रिकेट एकेडमी, नाम है बिहार क्रिकेट एकेडमी

ईशान फाउंडेशन के बैनर तले पटना में खुली एक क्रिकेट एकेडमी, नाम है बिहार क्रिकेट एकेडमी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के स्टार व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन के फाउंडेशन ईशान फाउंडेशन के बैनर तलते राजधानी पटना के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर एक क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रही है। इस एकेडमी का नाम है बिहार क्रिकेट एकेडमी। इस एकेडमी के मेंटर कहें या मागदर्शक होंगे बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा।

यों तो बिहार क्रिकेट एकेडमी की आज से सालों पहले मोइनुल हक स्टेडियम में पड़ी। इस एकेडमी में ईशान किशन ने क्रिकेट की एबीसीडी सीखी थी। जिस ग्राउंड पर अभी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार चल रही है उसी के आधे हिस्से में यह एकेडमी चला करता है। वर्षों बाद एक बार फिर से यह एकेडमी नये तेवर और क्लेवर खुलने जा रही है।


श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड कछुआरा में स्थित है। यहां पर पहले एक एकेडमी खुली थी अब बंद हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमी अंजनी कुमार इस जमीन के ऑनर हैं और उनका क्रिकेट प्रेम ही है यह ग्राउंड अभी पूरी तरीके से मेंटेन है। इस एकेडमी में सीमेंटेड से लेकर टर्फ विकेट है। सेंटर टर्फ विकेट है जहां पर मैच आराम से खेल सकते हैं। पटना जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले भी इस ग्राउंड पर खेले जा चुके हैं। कहने का मतलब है कि आप क्रिकेट कोचिंग के साथ-साथ मैच की पूरी सुविधा मिलेगी। इस एकेडमी से कई वरीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक जुड़े है। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ इस एकेडमी की शुरुआत होने जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.