Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए इंटर जोनल अंडर-19 क्रिकेट : साउथ जोन और वेस्ट जोन का ट्रायल संपन्न

बीसीए इंटर जोनल अंडर-19 क्रिकेट : साउथ जोन और वेस्ट जोन का ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर से आज़ादी पार्क (हार्डिंग पार्क) में चल रहे अंडर-19 पुरुष वर्ग का सिलेक्शन ट्रायल में आज साउथ जोन और वेस्ट जोन के कुल 132 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस मौके पर बीसीए सचिव अमित कुमार , पूर्व सचिव सह एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा व पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने साउथ जोन और वेस्ट जोन में शामिल सभी जिला से ट्रायल देने आए प्रतिभावान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसीलिए आप सभी अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए बीसीए द्वारा एक विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है । जिसमें आप सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

आगामी आयोजित होने वाली अंडर-19 पुरुष आयु वर्ग का अंतर जोनल टूर्नामेंट में जो भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उनका परफॉर्मेंस डाटा बीसीए संग्रह करेगी और प्रतिभा के आधार पर उनको स्टेट कैंप में स्थान भी दिया जाएगा।

बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि आज साउथ जोन में शामिल गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद कैमूर और रोहतास जिला के खिलाड़ी खिलाड़ियों के साथ वेस्ट जोन में शामिल सारण, सिवान, गोपालगंज, ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिला के खिलाड़ियों का भी ट्रायल संपन्न कराया गया।

जबकि कल 30 अप्रैल 2023 को नॉर्थ जोन में शामिल बेगूसराय, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और मधेपुरा जिला के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहीं 01 मई 2023 को ईस्ट जोन में शामिल बांका, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिला के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होंगे।
2 मई 2023 को सभी आयु वर्ग के महिला खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल आयोजित की गई है इस ट्रायल में शिरकत करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights