Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट लखीसराय जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 10 अप्रैल को

लखीसराय जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 10 अप्रैल को

by Khel Dhaba
0 comment

लखीसराय। लखीसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली लखीसराय जिला क्रिकेट टीम के चयन हेतु दिनांक :- 10/04/2023 से जिला मुख्यालय गांधी मैदान में ट्रायल होना है ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक सभी क्रिकेट खिलाड़ी लखीसराय गांधी मैदान मैं संचालित के. बी. के. क्रिकेट एकेडमी लखीसराय के प्रांगण में सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करें । लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के माननीय सचिव श्री जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि दिनांक 10/04/2023 से शुरू होने वाले ट्रायल में सिर्फ वही क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो लखीसराय जिला क्रिकेट संघ से निबंधित है उन्होंने यह भी जानकारी दी की ट्रायल के साथ-साथ ट्रायल मैच एवं कैंप का आयोजन भी किया जाना है जिसके द्वारा लखीसराय जिला क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा । लखीसराय जिला क्रिकेट संघ लखीसराय के अध्यक्ष अंकुश कुमार, उपाध्यक्ष विरेंद्र राऊत, सचिव श्री जयशंकर प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव बबलू कुमार एवं कोषाध्यक्ष गौतम कुमार ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.