Monday, June 8, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग : मुंबई ने जीत के साथ खत्म किया लीग स्टेज

वीमेंस प्रीमियर लीग : मुंबई ने जीत के साथ खत्म किया लीग स्टेज

by Khel Dhaba
0 comment
WPL2023

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने अमेलिया केर (तीन विकेट, 31 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर चार विकेट की जीत के साथ लीग स्टेज का समापन किया।

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए अमेलिया केर (22/3) की बदौलत आरसीबी को 125 रन पर रोक दिया। हरमनप्रीत की टीम ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट गंवाये, लेकिन वह 16.3 ओवर में जीत हासिल करने में कामयाब रही।

गेंद से आरसीबी की कमर तोड़ने वाली केर ने मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाये। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 26 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।

हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी के लिये बुलाया और सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन पहले ही ओवर में रनआउट हो गयीं। कप्तान स्मृति मंधाना ने मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कुछ देर तक संघर्ष किया लेकिन पावरप्ले समाप्त होने के बाद वह 25 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गयीं।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की धीमी पिच पर आरसीबी 10 ओवर में सिर्फ 56 रन जोड़ सकी। अगले ओवर में हीथर नाइट (12) पारी की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास में लॉन्ग ऑन को कैच दे बैठीं। एलीसे पेरी (38 गेंद, 29 रन) और कनिका आहूजा (12) भी महत्वपूर्ण योगदान दिये बिना पवेलियन लौट गयीं, लेकिन ऋचा घोष ने अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी करके आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

ऋचा ने 13 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की बदौलत 29 रन बनाये और लगातार गिरते विकेटों के बीच आरसीबी को 19 ओवर में 119/7 के स्कोर पर पहुंचा दिया। इसी वॉन्ग ने आखिरी ओवर में ऋचा और दिशा कसाट का विकेट लेते हुए मात्र छह रन दिये, जबकि आरसीबी 20 ओवर में 125/9 के स्कोर पर पहुंची।

वॉन्ग (चार ओवर, 26 रन) और नैट सिवर-ब्रंट (चार ओवर, 24 रन) ने दो-दो विकेट लिये, जबकि साइका (चार ओवर, 31 रन) को एक विकेट हासिल हुआ। चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लेने वाली केर मुंबई की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं।

मुंबई ने 126 रन का पीछा करते हुए तेज़ शुरुआत की। यास्तिका ने पारी की शुरुआत मेघन शूट को चौका जड़कर की, जबकि मैथ्यूज़ ने दूसरे ओवर में सोफ़ी डिवाइन को एक चौका और एक छक्का जड़कर आरसीबी पर दबाव बनाया। इस जोड़ी ने पावरप्ले में 53 रन जोड़े लेकिन छठे ओवर की आखिरी गेंद पर यास्तिका आउट हो गयीं।

आरसीबी ने इस विकेट से मैच में वापसी करते हुए मैथ्यूज़ (17 गेंद, 24 रन), नैट सिवर ब्रंट (सात गेंद, 13 रन) और हरमनप्रीत कौर (पांच गेंद, दो रन) को पवेलियन लौटा दिया। मुंबई के चार विकेट 73 रन पर गिरने के बाद केर और पूजा वस्त्राकर ने पारी को संभाला। वस्त्राकर ने 18 गेंद पर 19 रन की धैर्यवान पारी खेलते हुए केर के साथ 47 रन की साझेदारी की।

मुंबई ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले वस्त्राकर और वॉन्ग के विकेट गंवाये लेकिन केर ने 16वें चौथी गेंद वाइड जाने के साथ मुंबई ने मुकाबला जीत लिया।

मुंबई ने आठ में से छह मुकाबले जीतकर लीग स्टेज का समापन किया, जबकि आरसीबी ने आठ में से सिर्फ दो मुकाबले जीते।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-alpha-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.