Monday, February 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग की शुरूआत गुरुवार को जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में जिला उप विकास आयुक्त परितोष कुमार ने फीता काट कर और बैलून उड़ा कर किया।

इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विनोद कुमार सिंह, अध्यक्ष विश्वास सिंह, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव कंचन कुमार, कोषाध्यक्ष सबीन कुमार, टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन आशु, सदस्य रितेश रंजन, कुंज बिहारी (लल्ला), अमिताभ प्रियदर्शी के अलावा मनोज खाटेकर, अर्चना कुमारी, महाराणा प्रताप सिंह और काफी बड़ी संख्या में क्रिकेट के समर्थक मौजूद रहे।

आज का मैच ऑल स्टार क्रिकेट क्लब और कायनात क्रिकेट क्लब के बीच में खेला गया जिसमें अंपायरिंग के भूमिका में श्रीकांत शर्मा और शशि कुमार मौजुद रहें वही स्कोरर के भूमिका में आयुष और शुभम मौजूद रहें ।

आज के मैच का टॉस जिला उप विकास आयुक्त परितोष कुमार ने किया जिसमें कायनात क्रिकेट क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कायनात क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.3 ओवरों में 135 रन बना कर ऑल आउट हो गई, कायनात क्रिकेट क्लब की तरफ से सचिन कुमार ने 23, प्रवीण आनंद ने 19, जीतेश कुमार ने 18 और साहिल आलम ने 16 रनो का योगदान दिया।

ऑल स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से पीयूष नंदन ने 4, अनुराग और विष्णु ने 2-2 और गौतक और श्रेय ने 1-1 विकेट हासिल किया।

136 रनो का पीछा करने उतरी ऑल स्टार के सलामी बल्लेबाज रजनीश कुमार और गौतम कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को मात्र 8.2 ओवरों में बिना किसी नुकसान के पूरा कर लिया।

ऑल स्टार के रजनीश कुमार ने मात्र 27 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के के मदद से नाबाद 72 और गौतम कुमार ने 12 चौके और 1 छक्के के मदद से 25 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाया। पीयूष कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights