Monday, February 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा की धरती से बीसीए के जिला संघों ने दिखाई एकजुटता !

नालंदा की धरती से बीसीए के जिला संघों ने दिखाई एकजुटता !

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) में सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ संघ के जिला संघों ने अपनी एकजुटता दिखानी शुरू कर दी है। जैसी खबर मिल रही है उसके अनुसार बुद्ध और महावीर की धरती नालंदा से वर्तमान समय में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में सत्तासीन पदाधिकारियों में कुछ के खिलाफ बिगुल फूंका चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

सूत्रों से मिली जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के जिला यूनिटों के पदाधिकारियों की अहम बैठक नालंदा जिला के नालंदा के होटल महाविहार में आयोजित की गई। जो खबरें मिल रही है उसके अनुसार इस बैठक में 20 जिला यूनिटों के पदाधिकारी सशरीर मौजूद थे। बाकी तीन जिलों के पदाधिकारी बेविनार के जरिए इस बैठक से जुड़े। खबर है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार और जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल भी बेविनार के जरिए जुड़े थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

जैसी सूचना मिल रही है कि इस बैठक में लिये गए फैसले पर सबों ने अपने हस्ताक्षर भी कर दिये हैं। चर्चा है कि इस बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को कोई बड़ा फैसला लिया गया है। फैसला क्या हुआ है यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है। सबों का कहना है कि समय का इंतजार कीजिए, सारे पत्ते धीरे-धीरे खुलेंगे और सबकुछ ठीक हो जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

गौरतलब है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने दो खेमे में बंटा हुआ है। सचिव अमित कुमार और जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल का अलग खेमा है जबकि अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का अलग खेमा है। अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी गुट के अनुसार सचिव अमित कुमार पर कार्रवाई की जा चुकी है और उनके दायित्व को संयुक्त सचिव को सौंप दी गई है।

इधर अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा आगामी 12 फरवरी को सीवान में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की एसजीएम की बैठक बुलाई गई है। उस बैठक से पहले जिला संघों की यह एकजुटता का जो दाव किया जा रहा है वह कितना रंग लायेगी तो यह आने वाले समय बतायेगा। खैर जो भी हो यह बिहार क्रिकेट और क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का यह अंदरुनी लड़ाई घातक ही है और इससे बिहार का क्रिकेट और खराब स्थिति में आ सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights