Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Cricket :  सद्भावना कप क्रिकेट में गया के रंजन राज का धूम-धड़ाका

Bihar Cricket :  सद्भावना कप क्रिकेट में गया के रंजन राज का धूम-धड़ाका

by Khel Dhaba
0 comment

सुखपुर, सुपौल में आयोजित  सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गया और बेगूसराय के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 274 रन बनाये। रंजन राज ने शानदार 152 रनों की पारी खेली और उज्जवल ने 43, सैफ ने 35 रनों की पारी खेली।

जवाब में बेगूसराय की टीम 20.4 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गई। सत्येंद्र सिंह ने 91 रनों की पारी खेली। गया की ओर से यशराज और रंजन राज ने तीन-तीन विकेट लिया इस तरह मैच गया ने 76 रनों से जीत लिया और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रंजन राज को दिया गया कल इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गया और छपरा के बीच खेला जाएगा।।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.