Friday, June 5, 2026
Home बिहारअन्य सारण व बेगूसराय Bihar State Senior Ball Badminton के सेमीफाइनल में

सारण व बेगूसराय Bihar State Senior Ball Badminton के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
Bihar State Senior Ball Badminton

हाजीपुर। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर में खेली जा रही रामदेवन राय-दिलीप राय स्मृति 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (Bihar State Senior Ball Badminton) के महिला वर्ग के संघर्षपूर्ण क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सारण ने पुलिस एकेडमी को 35-25,33-35,35-33 से एवं बेगूसराय ने पटना को 35-18,35-20 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सारण की ओर से खुशबू, नेहा, साक्षी, पूर्णिमा ने एवं बेगूसराय की ओर से पूनम, युक्ता रानी, खुशी, मुस्कान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि पुरूष वर्ग में पुलिस एकेडमी पटना, नवगछिया, सीवान, बेगूसराय, वैशाली, भागलपुर, पटना की टीमें अपने-अपने पूल से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन के खेल के मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद विधायक भीम सिंह यादव एवं शेखपुरा विधायक विजय सम्राट मौजूद होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। दोनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में बॉल बैडमिंटन खेल को आयोजित करने का भरोसा दिलाया। राज्य के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

समारोह की अध्यक्षता आयोजन अध्यक्ष -सह- विधायक मुकेश रौशन ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। मंच संचालन राजेश शुभांगी ने किया। इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता रंजन गुप्ता,चयनकर्ता संतोष शर्मा,तकनीकी समिति के चेयरमैन दीपक सिंह कश्यप,मुख्य निर्णायक विकास कुमार,पूर्व कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

आज खेले गये पुरुष व महिला वर्गों के महत्वपूर्ण मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे –

पुरुष वर्ग – बेगूसराय ने सिवान,मधुबनी ने औरंगाबाद,नालंदा ने नवादा,बेगूसराय ने दरभंगा,मधुबनी ने नालंदा को पराजित किया।
महिला वर्ग – सारण ने पटना,सिवान ने भागलपुर,नवगछिया ने मुंगेर,बेगूसराय ने पुलिस एकेडमी,वैशाली ने दरभंगा,वैशाली ने मुंगेर,सारण ने पुलिस एकेडमी,वैशाली ने मुंगेर को हराया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.