Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति Women’s Cricket चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन ट्रायल 8 दिसंबर से

अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति Women’s Cricket चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन ट्रायल 8 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश संयोजक सतीश राजू की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित 06 दिवसीय महिला क्रिकेट (Women’s Cricket) चैंपियनशिप पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें सर्व सहमति से चैंपियनशिप हेतु महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु 8 एवं 9 दिसंबर को शाखा मैदान, राजेंद्रनगर, पटना में सुबह 07 बजे से ट्रायल का निर्णय लिया गया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ अटल जी की स्मृति में उनकी जयंती पर प्रत्येक वर्ष महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करती है।

इस वर्ष इस चैंपियनशिप का आयोजन 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मोइनुलहक स्टेडियम,पटना में किया जाएगा। साथ ही श्री राजू ने बताया कि इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन हेतु महिला क्रिकेटरों का चयन 08 एवं 09 दिसंबर को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा जिसमें 08 दिसंबर को पटना की खिलाड़ियों का ट्रायल एवं 09 दिसंबर को अन्य जिलों की खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश पासवान,प्रवक्ता राजीव रंजन यादव,आनंद सिन्हा,विकास सिंह, जे पी मेहता,सुमित झा,रिमझिम आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.