Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Dr Sanjay Memorial Cricket : स्टेट कोचिंग सेंटर फाइनल में पहुंचा

Dr Sanjay Memorial Cricket : स्टेट कोचिंग सेंटर फाइनल में पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment
Dr Sanjay Memorial Cricket

पटना। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में चल रहे डॉ संजय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में स्टेट कोचिंग सेंटर ने यतेंद्र क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

यतेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 25 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाये। जवाब में स्टेट कोचिंग सेंटर ने 15 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के अंकित को अंपायर आशुतोष सिन्हा और बैजनाथ प्रसाद ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
यतेंद्र क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन जयप्रकाश 60 रन, शैलेश 52 रन, पवन 21, अतिरिक्त 52 सुनील 3/17, अशरफ 2/35
स्टेट कोचिंग सेंटर : 15 ओवर में चार विकेट पर 188 रन, अंकित 56 रन, अयोन 34 रन, आकाश 17 रन, अतिरिक्त 45 रन, अभिषेक 2/39, कुणाल 1/25, रोहित 1/14

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.