Thursday, February 26, 2026
Home झारखंडअन्य रांची में खेलो इंडिया वीमेन वुशू लीग का शानदार आगाज

रांची में खेलो इंडिया वीमेन वुशू लीग का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

राँची। :वेस्ट जोन के विभिन्न राज्यो के 700 खिलाड़ी पदाधिकारी पहुंचे 45 पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
राँची। गुरुवार को यहाँ ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया वीमेन वुशू लीग प्रारंभ हो गई।

लीग के उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजिनी लकड़ा खेल निदेशक झारखंड सरकार सहित विशिष्ट अतिथि रामकुमार, एडिशनल डायरेक्टर स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, सुरेंद्र प्रसाद साई बास्केटबॉल कोच, श्री पी दास आर्चरी कोच ,श्री सुहेल अहमद सी ई ओ वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया,मनीष कककर वाईस प्रेसिडेंट वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया,उदय साहू,सोपान काटके,श्री डी कौंडिया,डॉ कविता सिंह ,श्री चंचल भट्टाचार्य ,प्रतियोगिता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होने खिलाड़ियों के पदक जीतने की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग कर रही है। उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रामकुमार, एडिशनल डायरेक्टर साई ने खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की। आज हुए उद्घाटन समारोह के अवसर पर वुशु के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको मोहित कर लिया। इस अवसर पर रिदमिक योग का भी प्रदर्शन किया गया।

इस लीग में राजस्थान, बिहार,उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट ,गुजरात,छत्तीसगढ़ और मेजबान झारखंड के 700 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे है।इस लीग का ऑनलाइन लाइव प्रशारण खेलो इंडिया के चैनल पर भी किया जा रहा है। लीग के उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्वागत भाषण शिवेंद्र दुबे और डॉ कविता सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंचल भट्टाचार्य ने किया।मंच संचालन अमरेन्द्र दत्त ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights