Monday, June 15, 2026
Home बिहारफुटबॉल बेबी लीग फुटबॉल में नन्हें फुटबॉलरों ने अपने खेल से किया आश्चर्यचकित

बेबी लीग फुटबॉल में नन्हें फुटबॉलरों ने अपने खेल से किया आश्चर्यचकित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पीएसएफए बेबी लीग फुटबॉल में रविवार को हुए मैचों में नन्हें फुटबॉलरों ने जम कर मस्ती की और फुटबॉल का आनंद उठाया। यह गोल्डन बेबी लीग फीफा और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। बिहार में इसका आयोजन प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी ने बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कर रहा है। रविवार को हुए बेबी लीग में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव और एआईएफएफ के एक्सक्यूटिव मेंबर इम्तियाज हुसैन, राकेश कुमार सिंह (फुटबॉल सेक्रेटरी ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे), राजेश कुमार डेप्युटी सेक्रेटरी रेलवे bharti बोर्ड पटना, Dr सुनील किशोर आईजीआईएमएस, Dr लोकेश कुमार एआईआईएमएस एल, संतोष कुमार सिंह बिहार फुटबॉल टीम कोच, सत्येंद्र सिंह बिहार HOR, नंद किशोर नंदू जी, साई कोच,जेएलएन फाइनेंस मुंबई के सचिव और मैनेजर भी मौजूद रहे।
मैचों के परिणाम डीपीएस ए गर्ल vs डीपीएस 1 गर्ल : 0 -1, St. माइकल vs लिटेरा वैली अग्नि हाउस (u12 boys) 2 – 0, डीपीएस 2 vs लिटेरा वैली 0 – 0, टर्फ अरेना vs डीपीएस 3
1-1

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.