Monday, June 8, 2026
Home बिहार राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में बिहार की सोनी ने जीता कांस्य

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में बिहार की सोनी ने जीता कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुवाहाटी में चल रहे 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) महिला (18 वर्ष से कम ) वर्ग में बिहार की सोनी ने कांस्य पदक जीता। सोनी मात्र 93 सें.मी से रजत और 1 मी..05 सें.मी. से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई।

आठ महीने पहले खेलो इंडिया में पदक की दौड़ में सोनी कहीं नहीं थीं l बिहार सरकार की ओर से ओलम्पिक चैंपियन बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में लगातार तीन महीने सोनी को अच्छी तरह प्रशिक्षित किया। सोनी की मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम आज सामने है कि सोनी कांस्य पदक जीतने में सफल हुई l

राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गौरवान्वित करने पर जितेन्द्र कुमार राय, मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, श्रीमती बंदना प्रेयषी, सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं रवींद्रन शंकरन,महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने सोनी को हार्दिक बधाई एवं बेहतर भविष्य की शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.