Saturday, June 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस की टीम मडगांव रवाना

विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस की टीम मडगांव रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मडगांव (गोवा) में आगामी 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक आयोजित होने वाले 5वें भिकू भाई एंगल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस की टीम रवाना हो गई है। यह अंडर-15 एज ग्रुप का क्रिकेट टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में TSCA/SSE अकादमी (हुबली), द्वारका क्रिकेट अकादमी (नासिक), नासिक क्रिकेट अकादमी (नासिक),4. गोवा खेल प्राधिकरण, जस्ट क्रिकेट (बंगलौर), लखनऊ क्रिकेट अकादमी (लखनऊ), एस फाउंडेशन (कोल्हापुर), शिवाजी पार्क जिमखाना (मुंबई), माशेम क्रिकेट क्लब, माशेम गोवा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
एकेडमी के संचालक विजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा और हमारा प्रयास है कि हम चैंपियन बन कर लौटें। विजय कुमार सिंह महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच रह चुके हैं।

टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
अंकित राम (कप्तान), प्रत्यूष विधु (विकेटकीपर), अर्णव राय, सूजल कुमार, लक्ष्य कुमार, अरुणेश वर्मा, आदित्य कुमार, रौनक, शिव शंकर गौराई, पयूष कुमार, आकाश सिंह, प्रखर ज्ञान।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.