Monday, May 25, 2026
Home Slider पटना जिला अंडर-25 मेंस प्लेयरों का सेलेक्शन ट्रायल 26 अक्टूबर को

पटना जिला अंडर-25 मेंस प्लेयरों का सेलेक्शन ट्रायल 26 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-25 मेंस सेलेक्शन ट्रॉयल में हिस्सा लेने वाले पटना के प्लेयरों के चयन के लिए चयन प्रक्रिया 26 अक्टूबर को वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के ग्राउंड पर सुबह नौ बजे से आयोजित की जायेगी।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ की तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि यह फैसला  समिति की वर्चुअल बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक राजेश कुमार ने की।

बैठक के दौरान टीम के चयन के लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। चयन समिति के चेयरमैन शाहिन अख्तर होंगे जबकि सदस्य सूरज कुमार और अभिमन्यु कुमार होंगे। संयोजक रणधीर कुमार होंगे।

खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की छाया प्रति और ऑरिजिनल लेकर आना होगा। साथ में दो पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस और एज प्रुफ का डाक्यूमेंटस भी लेकर आना होगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights