Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय विश्व जूनियर मिश्रित बैडमिंटन : मलेशिया से हारा भारत

विश्व जूनियर मिश्रित बैडमिंटन : मलेशिया से हारा भारत

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

स्पेन में चल रही विश्व जूनियर बैडमिंटन मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में मलेशिया ने भारतीय टीम को 3-1 से हराया। जूनियर विश्व नंबर तीन खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय भारत के लिए जीत दर्ज करने वाली एकमात्र खिलाड़ी थी।

पुरुष एकल में आयुष शेट्टी को जस्टिन होह ने 6-21, 21-12, 21-19 से मात दी। अनुपमा ने महिला एकल में सिति नूरशुहेइनी को 21-14, 21-15 से हरा भारत को बराबरी दिलाई।

पुरुष युगल में निकोलस राज और तुषार सुवीर को फजरिक मोहम्मद रजीफ और वोंग विन सीन ने 21- 9, 21-7 से हराया। महिला युगल में इशारानी बरूआ और देविका सिहाग को ओंग शिन यी और कारमेन तिंग ने 21-10, 14-21, 21- 13 से मात दी।

भारतीय टीम ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष रहने वाली टीमें ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी जबकि दूसरे स्थान की टीम नौवें से 16वें स्थान के लिये खेलेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.