पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में राज मिल्क एफसी और इनर्जी योगा एफसी ने जीत हासिल की।
राजमिल्क बनाम इलेवन स्टार
गांधी मैदान पर खेले गए मैच मं राज मिल्क एफसी के खिलाड़ियों ने इलेवन स्टार मोकामा पर गोलों की बरसात कर दी। कुल दस गोल दागे।
खेल के 11वें मिनट में श्याम कुमार ने पहला गोल दागा और खेल के 52वें मिनट में अंकित कुमार ने दसवां गोल दागा।
खेल के 14वें और 17वें गोल दाग कर श्याम कुमार और 27वें, 32वें और 50वें मिनट में आरजी के नंदु ने गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा मो दिलशान ने 23वें,एच मुसुबुग्गा ने 24वें, हेनरी तो ने 30 मिनट में गोल दागे। मैच का उद्घाटन कृष्ण मोहन प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया जबकि श्याम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बिहार कोच संतोष कुमार ने प्रदान किया। इस मैच के मुख्य रेफरी अरुण हांसदा थे जबकि किशन कुमार और सुनील कुमार सहायक रेफरी थे। चौथे निर्णायक हरेंद्र कुमार यादव थे।
इनर्जी योगा बनाम शकुतंला देवी एफसी
गांधी मैदान पर खेले गए एक अन्य मैच में इनर्जी योगा एफसी ने शकुंतला देवी एफसी को 4-3 से मात दी।
इनर्जी योगा एफसी की ओर से प्रिंस कुमार ने 15वें, विक्रम कुमार मुमुर् ने 25वें और 49वें जबकि अमन कुमार ने 82वें मिनट में गोल दागा। शकुंतला देवी एफसी की ओर से संजय कुमार ने 8वें, शुभम ने 13वें और प्रवीण चौधरी ने 65वें मिनट में गोल दागा।
इस मैच के मुख्य निर्णायक हरेंद्र कुमार यादव थे। सुनील कुमार और किशन कुमार सहायक रेफरी थे जबकि अरुण हांसदा चौथे रेफरी थे। मो अफजल आलम ने मैच का उद्घाटन किया जबकि रेफरी रविशंकर ने विक्रम कुमार मुर्मु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।





