Tuesday, May 26, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवल सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मेकान और सीसीएल विजयी

देवल सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मेकान और सीसीएल विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आज फाइनल, मेकान और रॉकमेन के बीच होगा मुकाबला
रांची। मेकान स्टेडियम में चल रही देवल सहाय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को मेकान और सीसीएल ने जीत दर्ज की। इस प्रकार मेकान की टीम लीग चरण में अविजित रही। उन्होंने अपने तीनों मैच जीते। रॉकमेन की टीम दो मैच जीती जबकि आज उसे मेकान से हार मिली। सीसीएल की टीम को दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि साई की टीम को लीग चरण के तीनों मैच में पराजय का सामना करना पड़ा।

रात में बारिश होने से मैदान गीला होने के कारण आज मैच विलंब से प्रारंभ हुआ। दिन का पहला मैच मेकान और रॉकमेन के बीच खेला गया। यह मैच 8-8 ओवर का कर दिया गया था। राकमेन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाये। राकमेन के दीपू ने 37 रन की पारी खेली। मेकान की ओर से शिट और राजू ने दो-दो तथा शुभ ने एक विकेट लिया।

जवाबी पारी में मेकान की टीम सत्यम नाबाद 17, शुभ 15 और आशुतोष के 14 रन की मदद से 7.3 ओवर में मैच जीत लिया। राकमेन की ओर से दीवान, अनमोल और अमित ने 1-1 विकेट लिए। मैन आफ द मैच राकमेन की दीपू पांडेय को घोषित किया गया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार स्व देवल सहाय के बड़े भाई दिलीप सहाय(टेलीकाम इंटरनेशनल विभाग के पूर्व डायरेक्टर) और मेकान के पूर्व सीएमडी डी रथ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।


आज का दूसरा मैच सीसीएल और साई के बीच खेला गया। यह मैच 15-15 ओवर का था। साई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 102 रन बनाया। लावण्या सिंह ने 33,दिव्यम राज 29 और अंजनी ने 14 रन की पारी खेली। सीसीएल की ओर से सुशांत, शाहनवाज,अमोष और प्रकाश ने 1-1 विकेट लिये।

जवाबी पारी में सीसीएल ने 14.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिये। सीसीएल की ओर से सुशांत और अमोष ने 30-30 रन बनाये। साई की ओर से शिवम, प्रवीण और समीर ने 2-2 विकेट लिये। मैन आफ द मैच अमोष को घोषित किया गया। पूर्व क्रिकेटर प्रशांत मुखर्जी(रिंकू) ने पुरस्कार प्रदान किया।

फाइनल मैच सुबह नौ बजे से
रविवार को मेकान और राकमेन के बीच फाइनल मैच सुबह 9 बजे से खेला जायेगा। फाइनल के मुख्य अतिथि डीजीपी नीरज सिन्हा होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि एडीजी आरके मल्लिक व विशेष अतिथि मेकान के निदेशक संजय कुमार होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights