Wednesday, February 4, 2026
Home Slider पीकेएल में यू मुंबा & जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत, थलाइवाज को खली पवन सहरावत की कमी

पीकेएल में यू मुंबा & जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत, थलाइवाज को खली पवन सहरावत की कमी

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के नौवें सत्र में शुक्रवार को यहां तमिल थलाइवाज को 39-32 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टीम के रेडर गुमान सिंह, आशीष और जय भगवान ने 30 अंक जुटाकर मुंबई की टीम को शानदार जीत दिलाई।
थलाइवाज को अपने स्टार खिलाड़ी पवन सहरावत की कमी खली। सहरावत चोटिल होने की वजह से मुकाबले में नहीं उतरे। पहले हाफ के बाद तमिल थलाइवाज ने यू मुंबा के खिलाफ 16-15 से बढ़त बनाई।

एक अन्य मैच में, जयपुर पिंक पैंथर्स ने रेडर अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा स्टीलर्स को 44-31 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। शानदार लय में चल रहे देशवाल ने 14 अंक जुटाये।

गुजरात जायंट्स ने तीन मैचों के बाद अपना पहला मुकाबला जीता। वहीं, पुनेरी पलटन की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। पलटन के स्टार विदेशी खिलाड़ी ईरान के दो दिग्गज फजल अत्राचली और मोहम्मद नबीबक्शन कुछ खास नहीं कर सके।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights