Monday, June 8, 2026
Home बिहार रोजर बिन्नी ने बीसीए के पूर्व प्रवक्ता संजीव मिश्र को कहा-Thank U Very Much, जानें वजह

रोजर बिन्नी ने बीसीए के पूर्व प्रवक्ता संजीव मिश्र को कहा-Thank U Very Much, जानें वजह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष तथा 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रोजर बिन्नी ने आज अपने व्हाटशअप से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ‌(बीसीए) के पूर्व प्रवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र के व्हाटशअप पर Thank U Very Much का संदेश भेजा है।

इस बाबत पूछने पर बीसीए के पूर्व प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे द्वारा बीसीसीआई के भावी प्रेसिडेंट देश के प्रथम एंग्लो इंडियन क्रिकेटर रोजर बिन्नी को पिछले दिनों बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद मीडिया एवं सोशल मीडिया पर एक आकर्षक पोस्टर बना कर अग्रिम बधाई देते हुए जीत के लिए शुभकामना संदेश भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद के लिए सांसद राजीव शुक्ला, बोर्ड के सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार और संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया को भी व्हाटशएप के माध्यम से अग्रिम बधाई के संदेश भेजे गए थे।

श्री मिश्र ने कहा कि बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने Thank U Very Much का मैसेज भेज कर बिहार के लाखों खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं राज्य की साढ़े बारह करोड़ जनता का मान बढ़ाने का अद्वितीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रोजर बिन्नी द्वारा हमारे संदेश का जवाब देना उनकी सादगी और महानता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस संदेश के जवाब से स्पष्ट हो गया है कि वे आने वाले दिनों में बिहार समेत पूरे देश के क्रिकेट खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए जन सुलभ रहेंगे और हर कोई अपनी बात को उनके पास शालीनता के साथ प्रस्तुत कर पायेगा।

‘श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान’ के संस्थापक एवं बीसीए के पूर्व प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार समेत संपूर्ण भारत में सर्व धर्म संभाव की भावना को अंगिकार करते हुए अभी तक बिहार समेत संपूर्ण भारत में 80 हजार के करीब श्रीमद्भगवद्गीता नि: शुल्क लोगों को सप्रेम भेंट किया गया है। श्री मिश्र ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर विजयी होने के पश्चात मुलाकात के दौरान रोजर बिन्नी समेत सभी निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों को गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर बिहार के क्रिकेटरों की बात को रखूंगा और बिहार में अन्य राज्यों की तरह क्रिकेट का चौहमुखी विकास हो,इसके लिए बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए क्रिकेटरों की भलाई का आग्रह करुंगा।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.