Friday, June 5, 2026
Home Slider 36वें राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक से खुला बिहार का खाता

36वें राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक से खुला बिहार का खाता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार का खाता कांस्य पदक से खुल गया है। बिहार के यह पदक नेटबॉल स्पर्धा के महिला वर्ग में जीता है। नेटबॉल स्पर्धा के महिला वर्ग में बिहार और कर्नाटक के बीच खेला मुकाबला 57-57 ड्रॉ रहा और इस तरह दोनों टीमों को कांस्य पदक मिलेगा।

तीसरे स्थान के लिए मुकाबले के पहले क्वार्टर में बिहार के कर्नाटक को 12-8 से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर में कर्नाटक ने बिहार को 16-8 से पराजित किया। तीसरे हाफ में बिहार के कर्नाटक को 14-10 से मात दी। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 23-23 अंक हासिल किये और इस दोनों टीमों ने कुल 57-57 अंक हासिल किये और मुकाबला ड्रॉ हो गया। अतिरिक्त समय भी दिया गया था पर कोई भी टीम बढ़त नहीं ले सकी।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.