Thursday, June 4, 2026
Home Slider 36वां राष्ट्रीय खेल : बिहार महिला रग्बी टीम सेमीफाइनल में

36वां राष्ट्रीय खेल : बिहार महिला रग्बी टीम सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल की महिला रग्बी स्पर्धा के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला ओड़िशा से होगा। सेमीफाइनल मुकाबला 30 सितंबर को खेला जायेगा।

गुरुवार को खेले गए पूल ए के अंतिम लीग मुकाबले में बिहार को महाराष्ट्र से हार खानी पड़ी। महाराष्ट्र ने बिहार को 24-0 से हराया। पहले हाफ में 19-0 और दूसरे हाफ में 5-0 से मात दी। इस हार से बिहार के नॉकआउट राउंड-1 में पहुंचने पर कोई असर नहीं पड़ा।

नॉकआउट राउंड-1 में बिहार ने केरल को 21-0 से हराया। पहले हाफ में बिहार के केरल को14-0 और दूसरे हाफ में 7-0 से मात दी। नाकऑउड राउंड-1 में सभी टीमों को मैच खेलना था। नॉकआउट राउंड में दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 36-0, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 26-5, ओड़िशा ने गुजरात को 74-0 से हरा कर सेमीफाइल में प्रवेश किया।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.