Thursday, June 4, 2026
Home Slider गुजरात नेशनल गेम्स में बिहार महिला कबड्डी टीम की शानदार शुरुआत

गुजरात नेशनल गेम्स में बिहार महिला कबड्डी टीम की शानदार शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 36वें राष्ट्रीय खेलों गुजरात की महिला कबड्डी स्पर्धा ने जीत के साथ शुरुआत की है। बिहार ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान गुजरात को 38-15 के भारी अंतर से पराजित किया।

यह जानकारी देते हुए बिहार दल के डिप्टी चीफ द मिशन सह बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने मेजबान टीम हमेशा पकड़ बनाये रखा।

बिहार पहले हाफ में 12-9 से आगे थे पर दूसरे हाफ में बिहार के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल दिखाया और कुल 26 अंक अपने खाते में डाले। गुजरात के खिलाड़ी दूसरे हाफ में पहले हाफ से खराब खेले और मात्र छह अंक हासिल कर पाये। बिहार टीम की कैप्टन ऋतु कुमारी और टीम के कोच अभिनव कुमार सिंह है। बिहार टीम की जीत पर चीफ द मिशन प्रदीप कुमार, बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मुश्ताक अहमद ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.