Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने सेमीफाइनल में जगह बनाया।

पहले सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने शिवम पब्लिक स्कूल को 139 रन से हराया जबकि वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना को 21 रन से हराया।

पहले सेमीफाइनल में शिवम पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाये। जवाब में शिवम पब्लिक स्कूल की टीम 12.5 ओवर में 23 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच मुकेश कुमार ने प्रदान किया।

चौथे क्वार्टरफाइनल में टॉस वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 21.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन बनाये। जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना की टीम 17.1 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। वाईसीसी के सुशांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में छह विकेट पर 162 रन,सोनू 48 रन, सनयम 28 रन, आयुष पटेल 21 रन, अतिरिक्त 44 रन, सत्यम 2/29, कौस्तुभ 1/29, दिव्या केशव 1/35, रन आउट-2
शिवम पब्लिक स्कूल : 12.5 ओवर में 23 रन पर ऑल आउट श्रेयांश 5 रन, अतिरिक्त 11 रन, प्रकाश 4/3, मोहित झा 3/4, हरिओम 2/2, अंकित 1/4
दूसरा मैच
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 21.4 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट पीयूष 26 रन, प्रत्यूष 18 रन, अतिरिक्त 40 रन, सागर 5/15, प्रतीक 3/8, हिमांशु 1/21, रन आउट-1
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना : 17.1 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट उज्जवल 17 रन, ओमी 14 रन, अतिरिक्त 33 रन, सुशांत 4/10, पीयूष 2/25, प्रियांशु 2/4, आशु 1/14, रन आउट-1

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights