Saturday, June 20, 2026
Home Slider अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम कैंप के लिए बीसीए ने जारी की दूसरी लिस्ट, नालंदा जिला के प्लेयर शामिल

अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम कैंप के लिए बीसीए ने जारी की दूसरी लिस्ट, नालंदा जिला के प्लेयर शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट कैंप के लिए प्लेयरों की दूसरी लिस्ट जारी की है। आज कुल 21 प्लेयरों का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में नालंदा जिला के प्लेयरों के नाम शामिल हैं।

इसके पहले बुधवार को 124 प्लेयरों का लिस्ट जारी किया गया इसमें सिर्फ नालंदा जिला का कोई क्रिकेटर शामिल नहीं था। इस लिस्ट के आने के बाद खेलढाबा ने एक खबर भी चलाई थी कि क्या नालंदा जिला अंडर-19 के क्रिकेटर नहीं या क्रिकेट का राजनीतिकरण। साथ ही सोशल मीडिया पर नालंदा जिला के क्रिकेटरों ने बीसीए को खूब खरी-खोटी सुनाई।
इसके बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के हुक्कमरान के होश उड़ गए और दूसरे दिन दूसरी लिस्ट जारी की।
इसके अलावा बीसीए ने पहली लिस्ट में कुछ सुधार की सूचना जारी की है। अंडर-19 कैंप के लिए जारी सूची में क्रम संख्या 73 एवं 101 में युवराज झा (मधुबनी) का नाम दो बार आ गया है। क्रम संख्या 101 में बृज चौधरी (दरभंगा) होगा।

इन प्लेयरों के नाम किये गए हैं शामिल
अनुपम गुप्ता (गोपालगंज), जिराल पटेल (नालंदा), राहुल कुमार सिंह (पूर्णिया), हरप्रीत सिंह (समस्तीपुर), राजेश रंजन (दरभंगा), दानिश परवेज (पश्चिम चंपारण), रिषभ भारद्वाज (पटना), अमजद अली (गोपालगंज),दिव्यांश राज (नालंदा), सत्यम कुमार (पूर्णिया), मनीष कुमार (समस्तीपुर), शुभम नारायण पाठक (भोजपुर), निर्भय यादव (पश्चिम चंपारण), सौरभ सिन्हा (किशनगंज), शुभम कुमार (गोपालगंज), राजपाल चौधरी (नालंदा), आफताब आलम (पश्चिम चंपारण), आर्यन कुमार (मधेपुरा), दिनेश कुमार साह (पश्चिम चंपारण), आर्यन कुमार सिंह (भागलपुर), मनीष कुमार (शिवहर)।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.