Tuesday, June 9, 2026
Home Slider यूएस ओपन टेनिस : पुरुष एकल खिताब जीत टॉप रैंकिंग पर पहुंचे अल्काराज

यूएस ओपन टेनिस : पुरुष एकल खिताब जीत टॉप रैंकिंग पर पहुंचे अल्काराज

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयॉर्क। स्पेन के युवा सनसनी टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को फाइनल में हरा यूएस ओपन 2022 का पुरुष एकल खिताब जीता और एटीपी विश्व रैंकिंग में पहले स्थान हासिल किया।

19 वर्षीय अल्काराज ने रविवार को तीन घंटे 20 मिनट चले फाइनल मुकाबले में रूड को 6-4, 2-6, 7-6(1), 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

अल्काराज और रूड दोनों ही एटीपी विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने की होड़ में थे, और इस जीत के साथ अल्काराज शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं।

अल्काराज ने जीत के बाद कहा कि यह एक ऐसी चीज है जिसका मैंने बचपन से सपना देखा है। दुनिया में नंबर एक बनना और ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनना कुछ ऐसा है जिसके लिये मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। अभी बात करना मुश्किल है, मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं हैं। मैं अभी 19 साल का हूं, सारे कड़े फैसले मेरे माता-पिता और मेरी टीम ने लिए हैं। यह वास्तव में मेरे लिए खास है।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.