Tuesday, June 16, 2026
Home Slider उन्नति & अनुपमा जूनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी

उन्नति & अनुपमा जूनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर एक जूनियर खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय और ओड़िशा ओपन सुपर 100 चैंपियन उन्नति हुड्डा 17 से 30 अक्टूबर तक स्पेन के सेंटेंडर में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी।

कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम को विस्तृत चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है जिसमें दो अखिल भारतीय रैंकिंग टूर्नामेंट और रायपुर में चयन ट्रायल शामिल हैं।

उन्नति ने लड़कियों के एकल ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया था जिसमें एस रक्षिता श्री और अनुपमा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

गोवा और पंचकूला में दोनों अखिल भारतीय रैंकिंग खिताब जीतने वाले भरत राघव, पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक शंकर मुथुसामी के अलावा आयुष शेट्टी लड़कों के एकल वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

भारत ने अब तक प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन 2018 में कांस्य पदक के साथ इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आखिरी भारतीय थे।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘‘जूनियर विश्व चैंपियनशिप लंबे अंतराल के बाद हो रही है और नए खिलाड़ियों के उभरने के साथ व्यापक चयन ट्रायल के बाद टीम का चयन किया गया है।’’

टीम इस प्रकार है:
लड़कों का एकल वर्ग: भरत राघव, शंकर मुथुसामी एस, आयुष शेट्टी।
लड़कियों का एकल वर्ग: उन्नति हुड्डा, एस रक्षिता श्री, अनुपमा उपाध्याय।
लड़कों का युगल वर्ग: अर्श मोहम्मद/अभिनव ठाकुर, निकोलस नाथन राज/तुषार सुवीर।
लड़कियों का युगल वर्ग: इशरानी बरुआ/देविका सिहाग, श्रेया बालाजी/श्रीनिधि एन।
मिश्रित युगल: समरवीर/राधिका शर्मा, विघ्नेश थथिनेनी/श्री साई श्रव्य लक्कमराजू।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.