Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारकबड्डी 48वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालिका चैंपियनशिप में बिहार टीम का शानदार आगाज

48वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालिका चैंपियनशिप में बिहार टीम का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में गुरुवार से शुरू 48वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में बिहार टीम ने अपना खिताबी अभियान शुरू कर दिया है। बिहार ने उद्घाटन मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को 61-6 के भारी अंतर से हराया।

मैच के शुरू होते ही बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा है। अभी तीन या चार मिनट का खेल ही खेल खत्म हुआ था कि बिहार ने जम्मू एंड कश्मीर को ऑल आउट कर लोना अंक हासिल कर लिया। इस मैच में बिहार ने कुल सात बार लोना अंक हासिल किया। बिहार की ओर से नैंसी प्रिया, आरती, सुमन, रिया और इंदु ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए खूब अंक बटोरे।

इसके अलावा अन्य मैचों में हरियाणा और साई टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। हरियाणा ने केरल को 46-17 और साई ने गुजरात को 53-23, चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 62-26,महाराष्ट्र ने ओड़िशा को 37-18,पुडुचेरी ने विदर्भ को 42-35,तमिलनाडु ने मणिपुर को 83-4,राजस्थान ने असम को 39-29 से पराजित किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को 8 पूलों में बांटा गया है। बिहार की टीम पूल एच में है। इस पूल में बिहार के अलावा झारखंड, यूपी और जे एंड के टीम है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights