गया। गया जिला क्रिकेट संघ चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। यह चुनाव प्रक्रिया लोढ़ा कमेटी के अनुसार हुआ। इस चुनाव में कुल 5 पदों पर नामांकित व्यक्तियों के विरोध कोई भी व्यक्ति नामांकन नहीं किया। इसीलिए इन सभी पांचों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस बैठक में बीसीए के पर्यवेक्षक बीसीए के पर्यवेक्षक विश्वास कुमार मौजूद थे। होटल सम्राट में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रियंकर कुमार ,पूर्व सचिव संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू , अमर कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, रजनीकांत, दिलीप सिंह, राजेश कुमार ए डी, अरशद सहीन, पुरुषोत्तम कुमार, शुभम कुमार, सुभाष कुमार शर्मा, युवराज सिंह आदि मौजूद थे
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष : मास्टर पुलस्कर
उपाध्यक्ष : देवेश कुमार आनंद
सचिव : सुनील कुमार सिंह
संयुक्त सचिव : अशोक कुमार
कोषाध्यक्ष : अरविंद कुमार तिवारी