Friday, June 19, 2026
Home Slider बिहार सबजूनियर बेसबॉल बालक टीम नादेड़ रवाना

बिहार सबजूनियर बेसबॉल बालक टीम नादेड़ रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

नादेड़ (महाराष्ट्र) में होने वाले सबजूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बिहार बालक टीम रवाना हो गई। यह जानकारी बिहार बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि टीम बेहतर प्रदर्शनी करेगी। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी बेहतर करेंगे उन्हें छात्रवृति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक से बेसबॉल के जुड़ने से उम्मीदें काफी बढ़ी हैं।

बिहार बेसबॉल टीम को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आशीष सिन्हा, वार्ड पार्षद कैलाश यादव (वार्ड संख्या-42), डॉ राहुल राज (प्रखंड प्रमुख रिविलगंज), संघ के सचिव ओमप्रकाश, राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनू कुमार सिंह ने जीत की शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.