पटना। 8वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप राजधानी पटना के लोदीपुर स्थित संत जोसेफ हाई स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई। 23 जिले के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा। फाइनल राउंड के बाद भोजपुर पहले नंबर पर, सीवान दूसरे नंबर पर और पटना की टीम तीसरे नंबर पर रही।
पटना जिला के अलावा आरा, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, कटिहार, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, सासाराम, सहरसा, शेखपुरा, सुपौल, सीवान, वैशाली, जमुई मुजफ्फरपुर आदि जिले के खिलाड़ी शामिल हुए। पहले मैच का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज के द्वारा किया गया।
देर शाम हुए समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ सत्यजीत सिंह उपस्थित थे। 23 जिले से आए खिलाड़ियों के दल में भोजपुर प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर सीवान एवं तीसरे स्थान पर पटना जिला की टीम रही। लखीसराय और वैशाली चौथे और पांचवें स्थान पर रही।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यजीत सिंह, बिहार ग्रेपलिंग संघ के फिजियोथेरेपी चिकित्सक डॉ कौशल सिंह, जितेंद्र, संघ एवं दुर्गदारणी फाउंडेशन के चंदन कुमार मौजूद थे।
आगत अतिथियों का स्वागत संघ के डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन हरि ओम उतम के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्य जीत सिंह ने कहा कि पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना हमारे संस्कृति के लिए जहां जरूरी है वहीं युवाओं में खेल के प्रति रुचि समाज में अपराध को कम करती है।
मैच रेफरी के रूप में रेणु कुमारी, रिजवान उल हक, मनीष तिवारी ने अपनी भूमिका निभाई। मंच का संचालन मनीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागी 17 अगस्त को पानीपत में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वर्तमान समय में बिहार देश में तीसरे स्थान पर है उम्मीद की जाती है अगले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहले स्थान प्राप्त करेगी।